लखनऊ। कांग्रेस की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास तथा उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री से प्रेरित होकर आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उप्र किसान कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या के नेतृत्व में बस्ती जिले के चिकित्सक डॉ0 अजय कुमार कनौजिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उप्र कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal