Monday , September 21 2026

SBI महिला क्लब ने वंचित बच्चों को बांटे स्कूल बैग व शैक्षिक सामग्री


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय स्टेट बैंक हमेशा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में समाज के वंचित बच्चों का समर्थन करने का प्रयास करता है। इस श्रृंखला में सोमवार को एसबीआई महिला क्लब, लखनऊ मण्डल ने विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केंद्र, रतन खंड में पढ़ने वाले वंचित बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल बॉक्स और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   

इस अवसर पर बोलते हुए एसबीआई महिला क्लब लखनऊ मण्डल की अध्यक्षा दीपा राज ने कहाकि एसबीआई महिला क्लब हमेशा वंचित बच्चों की सेवा करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहाकि गरीबी उन्मूलन के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।   

इस अवसर पर एसबीआई, महिला क्लब की सचिव नीतू कुमार, संयुक्त सचिव सुनीता माहे और महिला क्लब के अन्य सदस्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और विवेकानंद नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के संस्थापक सी.बी. तिवारी सहित केंद्र के शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।