बैंगलुरु (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाइटन स्मार्ट ने अल्ट्रा-लाईट, परफोर्मेन्स स्मार्टवॉच ‘सेलेस्टर स्विफ्ट’ लॉन्च करने की घोषणा की है। जिसे भारत में बैडमिंटन और रनिंग के शौकीनों की बढ़ती कम्युनिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है। ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन स्मार्टवॉच’ के रूप में पेश की गई सेलेस्टर स्विफ्ट उन ग्राहकों के लिए है जो अपनी ट्रेनिंग, परफॉर्मेंस और सुधार के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं। ब्रांड अंबेसडर और भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मौजूदगी में इस कलेक्शन को लॉन्च किया गया, जिनके अनुशासन, मज़बूती और बेहतरीन प्रदर्शन के गुण ब्राण्ड के विज़न से मेल खाते हैं।
टाइटन कंपनी लिमिटेड में वियरेबल्स डिवीज़न के चीफ सेल्स और मार्केटिंग ऑफिसर, सीनिवासन कृष्णमूर्ति ने कहा, “भारतीय ग्राहक अब ऐसी स्मार्टवॉच पसंद कर रहे हैं जो उन्हें उनकी परफोर्मेंस के बारे में हर ज़रूरी जानकारी दें। सेलेस्टर स्विफ्ट के साथ, हम बैडमिंटन और रनिंग पर खास ध्यान देते हुए, अधिक से अधिक लोगों तक स्पोर्ट्स से जुड़ी जानकारी और तकनीक पहुंचा रहे हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के साथ हमारी साझेदारी इसी सोच को असलियत में बदलती है। लगातार बेहतर करने का उनका जज़्बा ठीक वैसा ही है जैसा हम सेलेस्टर स्विफ्ट के ज़रिए ग्राहकों के लिए करना चाहते हैं – यानी पूरे इरादे के साथ ट्रेनिंग करना और हर सत्र के साथ बेहतर होते जाना।”
रोज़ाना इस्तेमाल के लिए अल्ट्रा-लाईट और बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले साथी के रूप में यह स्मार्टवॉच हर ज़रूरी जानकारी देती है। जिससे यूज़र अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और ज़्यादा फोकस के साथ ट्रेनिंग कर पाते हैं। बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए, यह स्ट्रोक डिस्ट्रीब्यूशन, स्मैश स्पीड, रैली पैटर्न, गेम ट्रैकिंग, ट्रेनिंग के असर और रिकवरी के बारे में विस्तृत जानकारी देती है, जिससे वे अपने खेल के अलग-अलग पहलुओं को माप सकते हैं और कोर्ट पर अपनी परफॉर्मेंस को समझ सकते हैं।

इसी तरह रनर्स अपनी रनिंग परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से समझने के लिए प्रेसीज़न जीपीएस ट्रैकिंग, प्रति किलोमीटर पेस, वर्टिकल ऑसिलेशन, ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाईम, बैलेंस और कुल चढ़ाई-उतराई जैसे एडवांस्ड मेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच में वीओ मैक्स ट्रैकिंग और ज़ोन-बेस्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ टाइटन क्यू जैसे फीचर्स भी हैं जो एआई -पावर्ड पर्सनलाइज़्ड जानकारी देते है ताकि यूज़र अपनी ट्रेनिंग और रिकवरी के बारे में बेहतर फ़ैसले ले सकें।
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा, “हर रैली आपको कुछ न कुछ सिखाती है। आप अपने खेल को जितना बेहतर समझेंगे, उतने ही बेहतर खिलाड़ी बनेंगे। यह देखना रोमांचक है कि टेक्नोलॉजी की मदद से परफॉर्मेंस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी उन सभी लोगों तक पहुँच रही है जो अपने खेल को बेहतर बनाना चाहते हैं, चाहे वे प्रतिस्पर्धी स्तर पर खेल रहे हों या सिर्फ़ मनोरंजन के लिए।”
इस अवसर पर चिराग शेट्टी ने कहा, “अच्छा परफॉर्मेंस लगातार खेलने [GU1] और तैयारी पर निर्भर करता है। अपने सेशन को समझना, रिकवरी को ट्रैक करना और हर गेम के साथ बेहतर होते जाना वाकई बड़ा फ़र्क ला सकता है। सेलेस्टर स्विफ़्ट देश भर के बैडमिंटन के शौकीनों को उनके खेल से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी देता है।’’
टाइटन स्मार्ट ‘सेलेस्टर स्विफ्ट’ वेक्टर ब्लैक, सैंड बेज और ग्रेफाइट ब्लू कलर वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है। रु 9499 की कीमत पर उपलब्ध इस कलेक्शन को टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स, उनकी ऑफिशियल वेबसाईट, देश भर के अग्रणी रीटेल आउटलेट्स और मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal