Saturday , September 12 2026

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में पार्षद निधि से होने वाले लगभग डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, पाथवे तथा पार्कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े 17 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। 

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन, जलनिकासी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

पार्षद मानसिंह यादव ने बताया कि वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पार्षद निधि से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे है। इनमें नाली, साइड पटरी, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग एवं पाथवे निर्माण के साथ-साथ पार्कों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के कार्य कराए जाएंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राकेश पांडे, अक्षय मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, राम अनुज तिवारी, राजीव सिंह, आयुष, पंकज सिंह, अमित सिंह चौहान, प्रीता पांडे सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।