लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ताज पैलेस, लखनऊ ‘नवाबों के शहर’ में लक्ज़री की एक नई परिभाषा लेकर आया है। गोमती नगर में स्थित इस आधुनिक होटल में प्रकृति से प्रेरित आर्किटेक्चर, खास डाइनिंग एवं वैलनैस के साथ-साथ शादियों, जश्नों और MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) के लिए बड़े वैन्यू उपलब्ध हैं। गोमती नदी, जंगलों और बगीचों के नज़ारों के बीच मौजूद यह होटल शहर की पारम्परिक विरासत और आधुनिकता का बेहतरीन संयोजन है। यह होटल लखनऊ में कई नई चीज़ें लेकर आया है, जिनमें ‘द चैम्बर्स’ और ‘ताज जे वेलनेस सर्कल’ से लेकर खास बटलर सर्विस और टेम्परेचर-कंट्रोल्ड रूफटॉप पूल तक बहुत कुछ शामिल है।

लखनऊ के ताज पैलेस का डिज़ाइन गोमती नदी से जंगल तक के सफ़र को दिखाता है, जिसमें प्राकृतिक चीज़ों, आर्किटेक्चर और बारीकियों के ज़रिए आस-पास के नज़ारे को होटल का हिस्सा बनाया गया है। हाथ से तराशे गए इटैलियन सैंडस्टोन, ब्रास, केन, टिम्बर और बड़े शीशों के साथ-साथ ओक की लकड़ी से बनी तैरती हुई सीढ़ी, जंगली फूलों से प्रेरित फ़र्श और झरने की तरह गिरते पानी का एहसास कराने वाला शानदार झूमर-ये सभी इसकी ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। साथ ही मेहमानों को ऐसा शानदार अनुभव प्रदान करते हैं कि होटल में हर जगह इस्तेमाल की गई चीज़ें, रोशनी और आर्किटेक्चर की बारीकियां प्रकृति के साथ एक गहरा जुड़ाव बनाती हैं।

कमरों और सुइट्स में एलीवेटेड स्पेसेज़, बेहतरीन इंटीरियर के साथ पर्सनलाइज़्ड सर्विस का आकर्षक संयोजन देखने को मिलता है। 181 कमरों और सुइट्स वाले ताज पैलेस, लखनऊ में 2200 वर्गफीट का प्रेज़ीडेन्शियल सुइट भी है, जो शहर के सबसे स्पेशियस लक्ज़री स्टे में से एक है। पांच प्रीमियम कमरों में प्राइवेट आउटडोर ज़कूज़ी, खास बटलर सर्विस और एक्सक्लुज़िव वीआईपी एक्सेस है। इससे उन मेहमानों को विशेष अनुभव मिलता है, जो आराम के साथ-साथ प्राइवेसी भी चाहते हैं।
खाने-पीने के शौकीनों के लिए ताज के दो मशहूर डाइनिंग डेस्टिनेशन अब लखनऊ में भी मौजूद हैं। जाना-माना चाइनीज़ रेस्टोरेंट ‘हाउस ऑफ़ मिंग’ अपने बेहतरीन व्यंजनों के साथ डाइनिंग का शानदार अनुभव लेकर आया है। इसका माहौल मॉनसून के बादलों और तिब्बत के नज़ारों से प्रेरित है। इसी तरह ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेन्ट ‘मचान’ को लखनऊ में एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है। यहां आने वाले मेहमान जंगल से प्रेरित अनोखे माहौल में स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
“खोया हुआ जंगल” थीम पर बने ताज पैलेस में जंगल से प्रेरित एक व्हिस्की बार ‘शैडो एंड ओक’ भी है। जिसका इनोवेटिव मिक्सोलॉजी प्रोग्राम लखनऊ के स्वाद से प्रेरित बेहतरीन कॉकटेल सर्व करता है। वहीं, ‘बिस्त्रो’ में आप खास तरह की चाय, हाथ से बनी कॉफ़ी, डेज़र्ट और हल्के-फुल्के स्नैक्स का आनंद उठा सकते हैं। लखनऊ के लक्ज़री माहौल में ताज का एक्सक्लुज़िव मेंबर-ओनली क्लब ‘द चैम्बर्स’ भी अपनी बेहद चुनिंदा और प्रतिष्ठित मेंबरशिप का अनुभव लेकर आया है।

इस प्रॉपर्टी में लखनऊ का पहला ‘जे वेलनेस सर्कल’ भी शुरू किया गया है, जो आयुर्वेद और हॉलीस्टिक वैलबींग पर आधारित स्पा का विशेष अनुभव प्रदान करता है। यहाँ टेम्परेचर-कंट्रोल्ड रूफटॉप स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर और खास वैलनैस सुविधाएँ जैसे स्टीम, सॉना, हॉट एवं चिल शॉवर और जकूज़ी भी उपलब्ध हैं। ताज का सिग्नेचर सैलून ब्रांड NIU&NAU और किड्स एक्टिविटी ज़ोन होटल की लाइफस्टाइल सुविधाओं को और आकर्षक बना देते हैं।
होटल में लगभग 25,000 स्क्वेयर फ़ीट में फैला बिना पिलर का इवेंट स्पेस है, जो ताज पैलेस, लखनऊ को शादियों, सेलिब्रेशन और MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्ज़िबिशन) के लिए एक नए गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। ताज की खास पर्सनल सर्विस को बनाए रखते हुए, बड़े आयोजनों की मेज़बानी के लिए डिज़ाइन की गई इस प्रॉपर्टी में बड़े इवेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ विशेष वीआईपी एक्सेस और कई तरह के डाइनिंग एवं हॉस्पिटैलिटी अनुभव मिलते हैं। पार्किंग की बात करें तो यहां 350 गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं, ऐसे में यह हाई-प्रोफ़ाइल जश्नों और बिज़नेस मीटिंग्स के लिए एक बेहतरीन वैन्यू है।
ताज के खास अनुभवों, डेस्टिनेशन डाइनिंग, वैलनैस, एक्सक्लुज़िव लाइफ़स्टाइल पेशकश और शादियों एवं MICE के लिए डिज़ाइन किए गए स्पेसेज़ के साथ, ताज पैलेस, लखनऊ शहर में हॉस्पिटैलिटी को नया आयाम देने के लिए तैयार है। लखनऊ की बदलती पहचान से जुड़े रहते हुए, आधुनिक लक्ज़री और सेवाएं प्रदान करने वाला यह होटल उन लोगों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन जाएगा जो नवाबों के शहर में स्टे, डाइनिंग और सेलेब्रेशन का अनूठा अनुभव पाना चाहते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal