लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में सोमवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए दीक्षारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उद्घाटन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, सुविधाओं, संस्थागत मूल्यों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मोटिवेशनल एल्युमनी टॉक रहा। जिसमें यूनिवर्सिटी के पूर्व विद्यार्थियों गौरव शुक्ला (Macleod Pharmaceuticals Pvt. Ltd.), अभिषेक मिश्रा (Percos India Pvt. Ltd.) और अर्पित प्रजापति (DCPL Limited) ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने फार्मेसी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, रोजगार के अवसरों और पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी कौशल के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग नियमों, छात्र सहायता सेवाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, कौशल विकास और करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति प्रो भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव गिरीश छिमवाल, सभी फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal