लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में एक दिवसीय छात्र नेतृत्व सेमिनार ‘डूसेरे एक्सेम्पलो’ आयोजित किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र परिषद के सदस्यों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और नैतिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की अलग अलग शहरो में स्थित मॉण्टफोर्ट स्कूल मॉण्टफोर्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल बनिया, सेंट मॉण्टफोर्ट स्कूल भोपाल, मॉण्टफोर्ट स्कूल दिल्ली, मॉण्टफोर्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल हरीनगर, सेंट गेब्रिल हायर सेकेन्ड्री स्कूल जबलपुर, मॉण्टफोर्ट सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल मंडला, मॉण्टफोर्ट स्कूल रूढ़की, सेट चाल्स इण्टर कॉलेज सरदना तथा मॉण्टफोर्ट इण्टर कॉलेज लखनऊ के छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मोंटफोर्ट के छात्रों ने ‘रिदम्स ऑफ ग्रेस’ नामक प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत कर ईश वंदना की। मोंटफोर्ट लखनऊ के स्टूडेंट कॉयर ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वागत गीत ‘हार्मनीज ऑफ वेलकम’ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने कहा कि एक सच्चा नेता वही है जो अपने कार्यों और व्यवहार से दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। इसके बाद एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति ‘यूनाइटेड इन पर्पज’ दिखाई गई। जिसमें भाग लेने वाले स्कूलों की झलकियां और मेजबान परिसर की ऊर्जा को प्रदर्शित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी स्कूलों के लिए एक औपचारिक स्वागत समारोह ‘द ग्रैंड डेलिगेशन’ आयोजित किया गया।

दिन के तकनीकी और व्यावहारिक सत्रों की शुरुआत सौम्या फेलोस के ‘साइलेंट फ्रेम्स, लाउड लीडरशिप’ सत्र से हुई। जहाँ सिनेमा और दृश्यों के माध्यम से नेतृत्व के गहरे अर्थ समझाए गए। अभिषेक श्रीवास्तव ने ‘सिनर्जी इन मोशन’ सत्र में छात्रों से कई मजेदार और इंटरैक्टिव खेल करवाए, जिससे टीम निर्माण की भावना मजबूत हुई।

मुख्य वक्ता सिद्धार्थ वर्मा ने ‘द कोर पेराडाइम’ नामक उन्नत नेतृत्व सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने भविष्य के आधुनिक नेतृत्व के गुरु सिखाए। नीना दास ने ‘लीडिंग थ्रू नैरेटिव’ सत्र के जरिए कहानियों और किस्सों के माध्यम से प्रभावशाली नेतृत्व करने की कला सिखाई।
‘द कैबिनेट चैलेंज’ सत्र में अंतर-विद्यालय नाट्य मंचन में छात्रों ने मंच पर अपनी अभिनय प्रतिभा और नेतृत्व कौशल का जीवंत प्रदर्शन किया। ‘वॉयस ऑफ टुमारो’ नामक ओपन हाउस संवाद में विभिन्न स्कूलों के कैबिनेट सदस्यों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal