लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी द्वारा आयोजित 38 डिप्टी कलक्टरों के फेज-1 व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने भरवारा स्थित 345 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का एक्सपोजर विजिट किया।
भ्रमण के दौरान सुएज इंडिया द्वारा संचालित भरवारा एसटीपी के प्लांट इंचार्ज पार्थ सारथी नाथ ने अधिकारियों को एसटीपी के संचालन, सीवेज के शोधन की प्रक्रिया तथा प्लांट की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने सीवेज ट्रीटमेंट की विभिन्न प्रक्रियाओं को समझने के साथ-साथ प्लांट की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया।
जानकारी प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने 345 एमएलडी एसटीपी परिसर का भ्रमण किया और सीवेज शोधन की विभिन्न व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य अधिकारियों को शहरी सीवेज प्रबंधन एवं उसके प्रभावी संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal