लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शिक्षक, स्टार्टअप और छात्र 21 अगस्त को जापान इंडिया बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में जापान के अधिकारी, स्टार्टअप, एकेडमीशियन, उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।
कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम में एकेटीयू के इनोवेशन हब के पांच डीप टेक स्टार्टअप भी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान स्टार्टअप जापानी दल के समक्ष अपने प्रोडक्ट की जानकारी देंगे। ताकि उनका जापान के साथ सहयोग बढ़ सके। इसका फायदा स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मिलेगा। उन्हें न केवल जापानी इंवेस्टमेंट प्राप्त हो सकेगा बल्कि तकनीकी सहयोग के अलावा बाजार भी मिलने की संभावना होगी।
इसके अलावा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के शिक्षक और छात्र भी शामिल होंगे। ताकि जापानी शैक्षणिक दल से शिक्षा के क्षेत्र में जापान के बारे में जान सकें। साथ ही उनके साथ एमओयू किया जा सके। इस दौरान इनोवेशन हब के सीईओ डॉ0 महीप सिंह का जापानी दल के साथ व्याख्यान भी होगा। जिमसें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी और नवाचार पर अपनी बात रखेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal