लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं उत्कृष्ट कार्यान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP), लखनऊ की पत्रिका औस विज्ञान अंक 9 को उत्कृष्ट राजभाषा पत्रिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार भारत सरकार के कार्यालय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (राजभाषा विभाग), लखनऊ के नराकास कार्यालय-1 द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार संस्थान की ओर से निदेशक, सीएसआईआर-सीमैप, डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सह-अध्यक्ष डॉ. करुणा शंकर, हिंदी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं हिंदी सहायक संतालाल उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal