लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा के चुनावी अधिवेशन में लखनऊ के डा. अजय गुप्ता निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित राम जानकी मंडपम में आयोजित अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 250 आजीवन सदस्य एवं निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महासभा को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस.पी. कौशल तथा सह चुनाव अधिकारी अशोक राजा (भोपाल) और सिद्ध गोपाल प्रभाकर (कानपुर) की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले धर्मेंद्र कौशल द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद डा. अजय गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके साथ ही सुनील गुप्ता (रायबरेली) राष्ट्रीय महामंत्री, प्रो. राज कुमार गुप्ता (कटनी) राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, प्रभा गुप्ता (बांदा) राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष तथा शैलेश गुप्ता (राजनांदगांव) राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने, देशभर के स्वजातीय बंधुओं को जोड़ने तथा महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से उमाशंकर गुप्ता (मुख्य निदेशक), ओ.पी. गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, संजय एडवोकेट, कृष्णचंद्र वैश्य, मधु गुप्ता, संतोष गुप्ता (मुल्लू), महेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, कैलाश चन्द्र, संजीव गुप्ता, जय शंकर सर्राफ, अनिकेत गुप्ता (मुख्य संगठक), माया गुप्ता, प्रीति कौशल, कृष्णा बाबू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लवकुश गुप्ता (अतर्रा, बांदा), अर्जुन प्रकाश गुप्ता, अजित प्रकाश गुप्ता, सुरेश कान्हा (बांदा), शिवकुमार कौशल एवं संजीत कौशल (जगदीशपुर) सहित बड़ी संख्या में प्रमुख वैश्यजन उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal