लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सुएज इंडिया की ओर से भरवारा स्थित 345 एमएलडी एसटीपी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सुएज इंडिया के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देती है। समारोह के दौरान परियोजना निदेशक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य करने तथा लखनऊ को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यप्रणाली के साथ नागरिकों को बेहतर सीवर सेवाएं उपलब्ध कराना और शहर को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशहित, सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal