Wednesday , August 12 2026

बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन और मित्रता दिवस, सम्मान पाकर छलकीं आंखें

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। “अपराजिता जज़्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट” द्वारा वृद्धजनों का जन्मदिन बड़े स्नेह और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस दिन को और भी खास बना दिया “अपराजिता” की अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार की माताजी मीना सरकार जी* का जन्मदिन। उनके जन्मदिन को भी पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। ट्रस्ट की टीम ने सभी वृद्धजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और गीत-संगीत का दौर चला।

प्रो.सीमा ने होठो से छू लो तुम, आशा श्रीवास्तव ने ज़िंदगी कैसी ये पहेली, निधि सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, सुनीता वीर ने मधुर गीत गाकर सबका मन मोह लिया। 

संस्था की अध्यक्ष प्रो. सीमा सरकार एवं कार्य समिति के अन्य सदस्यों द्वारा चेशायर होम की चेयरपर्सन इंद्रा गुप्ता को अपराजिता वंदन सम्मान एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों को अपराजिता संस्था की ओर से वार्षिक कैलेंडर और मैगजीन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बुजुर्गों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी भेंट किया गया।

सदस्य सिमरन द्वारा जन्मदिवस एवं मित्रता दिवस पर स्वनिर्मित बधाई संदेश दिया गया। एक्टिविटी और बातचीत में सभी ने अपने पुराने किस्से साझा किए। अपनों के प्यार से वंचित ये बुजुर्ग जब इतना मान-सम्मान पाए तो कईयों की आंखें भर आईं।

अस्वस्थ होने के कारण संस्था की संस्थापिका सचिव डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव उपस्थित नहीं हो पाईl मीना सरकार, प्रो. सीमा सरकार, सलाहकार डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव, उपसचिव शिखा श्रीवास्तव, सांस्कृतिक मंत्री निधि सक्सेना, सदस्य आशा श्रीवास्तव, सुनीता वीर, रीना शर्मा, कमलेश विजय, रमेश वीर, पूजा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, सिमरन आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।