लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मदर सेवा संस्थान द्वारा चबूतरा थियेटर पाठशाला कोटवा, बीकेटी के बाल एवं युवा कलाकारों द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर क्रांतिकारियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आज़ाद को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी।

राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों के बलिदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के 101 वर्ष होने पर गीतो की प्रस्तुति में वरिष्ठ रंगकर्मी महेश चंद्र देवा, राहुल प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, राजवीर गौतम, रुचि गौतम, प्राची गौतम, अनुराग गौतम, विशाल गौतम, वैष्णवी, मिष्ठी, अनुराग, आर्यन, आभाष आदि बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गांव के 5 अलग अलग स्थानों पर जनगीतों की प्रस्तुति हुई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal