Saturday , August 8 2026

रैंप वॉक, सावन क्वीन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा ‘सावन उत्सव–2026’

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन एवं सैफायर इवेंट्ज़ के संयुक्त तत्वावधान में “सावन उत्सव–2026” का भव्य आयोजन यूटोपियन लक्स, गोमती नगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद महापौर सुषमा खरकवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने रैम्प वॉक, सावन क्वीन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, लकी ड्रॉ एवं अन्य आकर्षक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सावन की हरियाली, पारंपरिक परिधान, संगीत और उल्लास ने वातावरण को उत्सवमय बनाए रखा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जबकि सभी प्रतिभागियों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस आयोजन का नेतृत्व वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन भारती गुप्ता तथा सैफायर इवेंट्ज़ की ओर से पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन के.के. श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।