Sunday , August 2 2026

फिटनेस और टीम भावना को बढ़ावा देगा आईईटी का नया बैडमिंटन कोर्ट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के अपाला महिला छात्रावास में पहले एक्रलिक फ्लोर्ड कोर्ट का कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने उद्घाटन किया। परिसर के चारों महिला छात्रावास को समर्पित इस बैडमिंटन कोर्ट से छात्राओं में बैडमिंटन के जरिये स्वास्थ्य एवं टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि छात्रावास में इस नये एवं पहले बैडमिंटन कोर्ट का फायदा छात्राओं को मिलेगा। पढ़ाई के साथ ही खेल के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ हो सकें। इस दौरान आईईटी के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक, प्रो0 सुबोध बैरिया, चीफ वार्डन प्रो0 अरूणिमा वर्मा, प्रो0 सीतालक्ष्मी, डॉ0 प्रगति शुक्ला, डॉ0 अनुज कुमार शर्मा सहित छात्राएं मौजूद रहीं।