Sunday , August 2 2026

‘लॉक अप: सच या सजा’ में जजमेंट डे पर ह्यूमा और भूमि ने बदला गेम का समीकरण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पूरी दुनिया में ट्रेंड हो रहे नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो, लॉक अप: सच या सजा ने अपने अंतिम वीक में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर दो नए दिग्गजों की लॉक अप में एंट्री हुई है। हाई-स्टेक्स जजमेंट डे के लिए जनता की आवाज के रूप में लॉक अप में एंटर किया ह्यूमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर ने, जिन्होंने इनमेट्स के गेमप्ले को स्कैनर के नीचे रखकर उनसे वो सवाल पूछे, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिनाले करीब आ रहा है और हर फैसले के नतीजे बड़े हो सकते हैं। ऐसे में ह्यूमा और भूमि ने बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर लॉक अप में प्रवेश किया है। बदलते समीकरणों और अनसुलझे विवादों से लेकर इनमेट्स के सफर और गेमप्ले तक, इन दोनों ने जजमेंट डे के लिए अपने-अपने नजरियों के साथ एंट्री की, जिससे अनेकों मुश्किल सवाल, बेबाक चर्चाएं और अप्रत्याक्षित मोड़ देखने को मिले। 

ह्यूमा कुरैशी ने कहा, ‘‘लॉक अप एक बेहतरीन शो है। यह इस समय सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। मैं इसे न केवल नेटफ्लिक्स पर, बल्कि रील्स में भी फौलो कर रही हूँ। मेरी इंस्टाग्राम एलगोरिद्म में लॉक अप ही दिखाई दे रहा है। फराह और रितेश इस फॉर्मेट के ओजी हैं और उन्होंने इसे नैक्स्ट लेवल में पहुँचा दिया है। इस समय यहाँ पर बेहतरीन कॉन्टेस्टेंट्स मौजूद हैं।’’

भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘‘मैं लॉक अप को फौलो करती हूँ। नेटफ्लिक्स ने हब सबकी दिलचस्पी बनाकर रखी हुई है। मैं इनमेट्स से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थी। मैंने सवाल पूछे और अपने मन के सभी डाउट क्लियर कर लिए। रितेश और फराह बेहतरीन होस्ट हैं। वो बहुत अधिक मनोरंजन करते हैं। वो मुश्किल सवाल पूछते हैं और इनमेट्स को संभालना और सिखाना बहुत कठिन है। लेकिन उन्होंने यह बहुत अच्छी तरह से किया।’’

फिनाले वीक की शुरुआत के साथ मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। ह्यूमा और भूमि ने कुछ इनमेट्स से बहुत कठिन सवाल पूछे, जिससे सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर गेम की दिशा बदल गई।