लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जानकीपुरम विस्तार स्थित लक्ष्य जनकल्याण समिति के कार्यकारिणी के हुए चुनाव में एसके वाजपेई को पुनः अध्यक्ष एवं पंकज कुमार तिवारी को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। लक्ष्य जनकल्याण समिति जानकीपुरम विस्तार के जनविकास कार्यों में लगभग 20 वर्षों से कार्य कर रही है। समिति के प्रयासों से अनेकों जनविकास कार्य संभव हुए हैं।
रविवार को चुनाव अधिकारी डॉ. अनिल मिश्रा के नेतृत्व में समिति का दो वर्षीय चुनाव हुआ। आम सभा में अध्यक्ष एसके बाजपेई और महामंत्री पंकज कुमार तिवारी को चुना गया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा एवं अजय कुमार यादव, उप महामंत्री प्रणव कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष डीसी गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री सूरज पांडे, प्रचार मंत्री राहुल पालीवाल, विधि सलाहकार ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार एडवोकेट, ऑडिटर सुशील कुमार गुप्ता चुने गए।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एके श्रीवास्तव, संतोष कुमार दुबे, अशोक कुमार सिंह, जेपी वर्मा, संत कुमार वर्मा, एमएम जौहरी, विपिन कुमार द्विवेदी, जीएन द्विवेदी, दिनेश नाथ मिश्रा एवं विनय कुमार श्रीवास्तव चुना गया।
चुनाव के पश्चात संरक्षक के पद पर फतेह सिंह, पंकज अवस्थी, एके वर्मा, वीरेन्द्र अस्थाना एवं आरसी गुप्ता सर्व समिति से चुने गए। जबकि नामित सदस्य के रूप में मनी गुप्ता, सुनील सिंह, ओम प़काश मिश्रा, रामजीत यादव, रितेश श्रीवास्तव, बलबीर सिंह अमित सक्सेना, एके झा के नामों की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी चुनाव से पहले पूर्व कार्यसमिति द्वारा विगत दो वर्षों का संपूर्ण हिसाब किताब एवं कार्यों का विवरण आम सभा के सामने रखा गया। उसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी समिति भंग कर दी गई एवं पुनः डॉ. अनिल मिश्रा (चुनाव अधिकारी) द्वारा आम सभा के सदस्यों के मध्य संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के तहत चयनित के कार्यसमिति की घोषणा की गई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal