Saturday , August 1 2026

यूनिफॉर्म पाकर खिल उठे बुनियाद एकेडेमी के नन्हे चेहरे

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जानकीपुरम विस्तार में सृजन फाउंडेशन द्वारा संचालित बुनियाद एकेडेमी के सभी बच्चों को अभय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर यश ठाकुर द्वारा यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई गयीं।

अभय ग्रुप द्वारा बाघामउ, गोमतीनगर विस्तार में BBA, BCA, B. Pharma, B.Sc. Nursing, ANM सहित कई अन्य कोर्स संचालित हो रहे हैं। साथ ही साथ जनपद फतेहपुर की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी ठाकुर युगराज सिंह यूनिवर्सिटी की भी अभी संस्तुति हुई है। 

नई ड्रेस पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। खुशी के इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। बुनियाद एकेडेमी में इस वक़्त प्लेग्रुप, नर्सरी, LKG, UKG एवं फर्स्ट क्लास संचालित हो रही हैं।

इस अवसर पर सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, बुनियाद एकेडेमी की डायरेक्टर डॉ. अर्चना सक्सेना, पंकज तिवारी एवं समस्त शिक्षिकाएँ ममता शुक्ला, आयुषी श्रीवास्तव, सुमन यादव, सोनम वर्मा, अमिता मिश्रा उपस्थित रहे।