लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने शुक्रवार को अलीगंज स्थित कोठारी बंधु पार्क में LDA द्वारा स्वीकृत पाथवे, बेंच, लाइट, झूले एवं पार्क के समग्र सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि कोठारी बंधुओं का बलिदान कोई साधारण घटना नहीं थी। जिन्होंने श्री राम के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे महान बलिदानियों के सम्मान में यह कार्य आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देते रहेंगे।

डा. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज में नयापुरवा गाँव के निकट स्थित श्मशान स्थल में विधायक निधि से स्वीकृत शवदाह मंच एवं शेड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमन निगम एवं शैलेन्द्र मौर्य, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेयी, रूबी सिंह, जे.के. सिन्हा, जी.के. चन्द्राणी, वीरेन्द्र अरोड़ा, मदनलाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, कृपाशंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, लवकेश सिंह, छत्रपाल गौतम, आदित्य गौड़, शीलू जायसवाल, नन्दकिशोर, रमेश गौतम, मोनू यादव, इंद्रप्रताप वर्मा, राजकुमार, रंजीत गौतम सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal