Monday , October 12 2026

हँसी, मस्ती और सरप्राइज़ का डबल डोज़, सोनी ने लॉन्च किया ‘इंडियन गेम शो’ का प्रोमो

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव ने अपने आगामी शो ‘इंडियन गेम शो’ का पहला प्रोमो लॉन्च किया है, जिसमें भारती और हर्ष नज़र आएंगे। जहाँ दोस्तों को फसाएँगे और आपको हसाएँगे के साथ यह शो मज़ेदार सरप्राइज़ और मस्ती से भरपूर है। प्रोमो दर्शकों को दिखाता है कि उन्हें किस तरह का मनोरंजन मिलने वाला है।

प्रोमो की शुरुआत भारती और हर्ष के व्लॉगिंग से होती है, जहाँ वे दर्शकों को अपनी दुनिया की झलक दिखाते हैं और उनके साथ उनकी LOL फैमिली भी जुड़ती है। तभी एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब इंडस्ट्री से उनके दोस्त अनिता हसनंदानी, दीपिका सिंह, करण पटेल और टोनी कक्कड़ यह जानकर पहुँचते हैं कि भारती और हर्ष एक नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं। मस्ती में शामिल होते हुए, यह प्रोमो दर्शकों को हँसी, सरप्राइज़ और धमाल की झलक देता है, जो शो में देखने को मिलेगा — जहाँ दोस्तों को फसाएँगे और आपको हसाएँगे।