लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा कोई नया आयाम देते हुए सामाजिक सरोकार एवं भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को भी सहेजने का काम कर रहा है।
इस दिशा में कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे की अध्यक्षता में भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्म कृष्णावतारम को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ देखा। इस पहल से विश्वविद्यालय परिवार न केवल भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला बल्कि आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिला। यह फिल्म भारतीय सामाजिक ताने-बाने को भी नई दिशा दे रही है। इस कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर फंड से सहयोग किया।
इस दौरान कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसो डीन इन्नोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव सौरभ सिंह, रंजीत सिंह, शिवम गुप्ता, इन्नोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह एवं एचडीएफसी बैंक की मोनिका गहर एवं उनकी टीम ने फिल्म देखी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal