साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी की अपार सफलता के बाद अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के शीर्षक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे पता चलता है कि ‘राका’ का सीधा संबंध पुष्पा की सफलता से जुड़ा हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने ‘राका’ नाम सोच-समझकर चुना है और इसे फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार के नाम पर रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि ‘पुष्पा’ में अभिनेता ने अपने किरदार को जिस तरह से जीवंत किया, वह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक पहचान बन गया। इसी प्रभाव को दोहराने के लिए मेकर्स ने ‘राका’ को भी किरदार-केंद्रित फिल्म के रूप में पेश करने का फैसला किया है।बताया जा रहा है कि ‘राका’ की पूरी कहानी मुख्य किरदार की ताकत और व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ठीक वैसे ही जैसे पुष्पा में देखने को मिला था। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘राका’ भी बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा’ जैसा ही जादू दोहराएगी।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal