मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी महजबीन कोटवाला एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शादी के करीब दो साल बाद आई इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।मुनव्वर ने सोशल मीडिया के जरिए इस खास पल को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने अस्पताल से पत्नी और नवजात बेटी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। हालांकि, प्राइवेसी बनाए रखते हुए उन्होंने चेहरे को पूरी तरह नहीं दिखाया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “घर बरकत आई।” तस्वीरों में मुनव्वर की खुशी साफ झलक रही है।बता दें कि मुनव्वर और महजबीन इसी महीने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं। इस मौके से पहले पिता बनने की खुशी उनके लिए और खास बन गई है। वरुण धवन, गौहर खान, अली गोनी और रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।गौरतलब है कि मुनव्वर और महजबीन ने साल 2024 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा भी है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal