अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को दर्शकों से पहले दिन अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ नजर आया। फिल्म ने दुनियाभर में 21.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रस्तुत किया है। वही आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal