Friday , April 10 2026

Q1 में BMW Group India का शानदार प्रदर्शन, 4,567 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1) में अब तक की सबसे अधिक कार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 4,567 कारें बेचीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में +17 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्शाती है। वर्ष की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही, जहां हर महीने ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया।

हरदीप सिंह बरार (प्रेसिडेंट और सीईओ, बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया) ने कहा, “बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया’ ने 2026 की शुरुआत बेहद मजबूत स्थिति से की है। हमने Q1 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, वह भी वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद। भारत में लग्ज़री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में हमारी लीड हमारे ग्राहकों के भरोसे का परिणाम है। 2026 में हमारा सबसे बड़ा प्रोडक्ट ऑफेंसिव होगा, जिसमें 27 नए लॉन्च शामिल हैं। हम अपने ग्राहकों को हर नए वाहन के साथ ‘Sheer Driving Pleasure’ का अनुभव देना जारी रखेंगे।”

इलेक्ट्रिक वाहन (EV)

लग्ज़री सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मुख्यधारा में लाते हुए,  बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया  भारत का सबसे पसंदीदा लग्ज़री EV ब्रांड बना हुआ है। Q1 में कंपनी ने 1,185 BMW और MINI EVs बेचे, जो +83% की वृद्धि दर्शाते हैं। आज हर चौथी BMW कार एक EV है। कंपनी का लग्ज़री EV सेगमेंट में 70% से अधिक मार्केट शेयर है, जबकि कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी 26% रही।

कंपनी का EV पोर्टफोलियो देश में सबसे व्यापक है। जिसमें BMW i7, BMW iX, BMW i5, BMW iX1 Long Wheelbase, MINI Countryman E, MINI Countryman SE ALL4, BMW CE 04 और BMW CE 02 शामिल हैं।

लॉन्ग व्हीलबेस रेंज

BMW के लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स ने Q1 में 50% से अधिक बिक्री में योगदान दिया। 2,256 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस सेगमेंट में +23% की वृद्धि दर्ज की गई।

स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स (SAV)

BMW SAV सेगमेंट ने +38% की तेज वृद्धि के साथ 2,966 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 65% रही।

MINI

MINI ने Q1 में 213 यूनिट्स की बिक्री के साथ +42% की शानदार वृद्धि दर्ज की। नए लॉन्च जैसे MINI Convertible, MINI Countryman JCW ALL4 और MINI Countryman SE ALL4 ने ग्राहकों का उत्साह बढ़ाया।

BMW Motorrad

BMW Motorrad ने Q1 2026 में 1,216 मोटरसाइकिल्स की डिलीवरी की। मांग मुख्यतः BMW G 310 RR, BMW S 1000 RR, BMW F 900 GS और BMW R 1300 GS से आई।

पावर-पैक्ड वर्ष 2026

2026 में  BMW Group India  कुल 27 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। Q1 में लॉन्च हुए प्रमुख मॉडल्स में BMW M2 CS, BMW X3 30, BMW M 1000 R और MINI Cooper S Victory Edition शामिल हैं।

ब्रांड एंगेजमेंट और कम्युनिटी

कंपनी ने अपने ग्राहकों और प्रशंसकों के लिए कई अनुभवात्मक प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं, जैसे BMW M Drift Academy, Women’s Power Drive, BMW Golf Cup, MINI Go-Kart Days और BMW GS Experience। इसके अलावा, India Art Fair और Kochi Muziris Biennale जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में भी भागीदारी जारी है।

Retail.NEXT: लग्ज़री अनुभव का नया आयाम

Retail.NEXT के माध्यम से  BMW Group India  भविष्य के रिटेल अनुभव को नया रूप दे रहा है। वर्तमान में कंपनी के 40 शहरों में 97 टचपॉइंट्स हैं और 2026 में 18 शहरों में 19 नए आउटलेट जोड़े जाएंगे।

BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज

Q1 2026 में हर 4 में से 1 BMW वाहन BMW India Financial Services के माध्यम से फाइनेंस किया गया। ‘BMW Smart Finance’ के तहत ग्राहकों को कम EMI, 74% तक assured buy-back, और आसान अपग्रेड विकल्प जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।