Monday , April 6 2026

‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फीका दिखा कॉमेडी-हॉरर का असर

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, लेकिन इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां फिल्म के टीजर और गानों ने पहले उत्सुकता बढ़ाई थी, वहीं ट्रेलर उस माहौल को पूरी तरह बरकरार रखने में सफल नजर नहीं आया।ट्रेलर की शुरुआत वधुसुर नाम की आत्मा से होती है, लेकिन इसमें न तो डर का प्रभाव गहराई से उभरता है और न ही कॉमेडी पूरी तरह असरदार बन पाती है। महल और शादी का सेटअप भी काफी हद तक पारंपरिक और पहले देखे गए कॉन्सेप्ट जैसा लगता है। कई दृश्य अनुमानित प्रतीत होते हैं, जिससे ट्रेलर में सरप्राइज फैक्टर की कमी महसूस की जा रही है। कुछ जगहों पर कॉमेडी ओवरएक्टिंग की वजह से कमजोर पड़ती नजर आती है।फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं। निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि निर्माण एकता कपूर के बैनर तले हुआ है। हालांकि ट्रेलर में इतनी मजबूत स्टारकास्ट का पूरा प्रभाव नजर नहीं आया। अब फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद ही इसकी वास्तविक प्रतिक्रिया सामने आएगी।