Sunday , April 5 2026

रवि किशन और अनंत जोशी ने बिखेरा ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 का जादू

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सनसनीखेज थ्रिलर और रोमांचक एक्शन से भरपूर प्रोग्राम्स की भीड़ के बीच नेटफ्लिक्स का ‘मामला लीगल है’ कोर्टरूम एक्शन को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाता है, जो आपको हँसने पर मजबूर कर देता है। हंसी-ठिठोली, गर्मजोशी और रोजमर्रा की बेतुकी घटनाओं के साथ इस सीरीज़ ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। यह न केवल हल्का-फुल्का मनोरंजन पेश करती है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी बस जाती है।

शनिवार को रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने शो के ड्रामा, हाजिर-जवाबी, और मस्ती की बेहतरीन डोज़ के साथ बात की।

‘मामला लीगल है’ में अपनी मजेदार बातों का जादू बिखेरने वाले अनंत जोशी ने कहा, “हम सभी सेट पर बहुत मजे करते हैं, साथ में अच्छा समय बिताते हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसे हम हैं। ‘मामला लीगल है’ शो की खूबसूरती यही है और यही जोश स्क्रीन पर दिखती है और इसलिए ही ‘मामला लीगल है’ को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है।”

जज वी.डी. त्यागी का किरदार निभा रहे रवि किशन ने कहा कि दर्शकों को ‘मामला लीगल है’ जरूर देखना चाहिए। यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, ये घटनाएं वास्तव में हुई हैं। इसलिए यह शो पूरी दुनिया के दर्शकों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह शो आपके हृदय को छू लेगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि ये किरदार आपके परिवार के ही सदस्य हैं। यह एक ऐसा शो है जो आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

एक्टर रवि किशन ने कहा कि “मामला लीगल है सीज़न 2 में वी.डी त्यागी के रूप में वापसी करके ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं अपने घर यानी, अपने मजेदार और प्यारे कोर्टरूम में लौट आया हूँ। इसके पहले सीज़न को दर्शकों से काफी स्नेह मिला। ऐसे किरदार हर कलाकार का सपना होते हैं, जो लोगों के दिलों में बस जाएँ। मेरे लिए त्यागी का किरदार ऐसा ही है। ‘मामला लीगल है सीज़न 2’ में, दर्शकों को और अधिक ह्यूमर एवं गहरे रिश्ते देखने को मिलेंगे। दुनिया की अफरा-तफरी और कॉमेडी के बीच, दर्शक और अधिक ईमानदारी, अपनापन एवं जज्बात महसूस करेंगे।”

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की उथल-पुथल दिखाने वाले ‘मामला लीगल है’ में बेहतरीन ह्यूमर, अजीब किरदारों और चौंकाने वाले मामलों का शानदार मिश्रण पेश किया गया है। सीज़न 2 और ज्यादा हँसी, बेतुकी घटनाओं तथा और ज्यादा मनोरंजक ट्विस्ट्स के साथ और भी अधिक दिलचस्प हो गया है। इसमें जीवन से जुड़ी कहानियाँ देसी अंदाज में पेश की गई हैं, जो पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।

‘मामला लीगल है सीज़न 2’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। इसे दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी शानदार कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की अफरा-तफरी को दर्शक बहुत अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। इसकी बुद्धिमान तथा जीवन से जुड़ी कहानी को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने ही बहुत पसंद किया है तथा यह शो फैंस का और अधिक पसंदीदा बन गया है।