बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तब्बू लंबे समय बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘स्लमडॉग-33 टेंपल रोड’ का हिस्सा बनेंगी।इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।गौरतलब है कि तब्बू को आखिरी बार साउथ सिनेमा में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ (2020) में देखा गया था। ऐसे में करीब छह साल बाद उनकी यह वापसी फैंस के लिए खास मानी जा रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ (1991) से की थी और अब एक बार फिर उसी इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं।इस बीच तब्बू जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, ‘स्लमडॉग-33 टेंपल रोड’ को उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने का मौका माना जा रहा है, खासकर क्योंकि उनका हैदराबाद से गहरा जुड़ाव रहा है।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal