रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिसका असर एडवांस बुकिंग में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के पहले दिन को शानदार बनाने के लिए निर्माता टिकट की कीमतें अलग-अलग वर्गों के हिसाब से रख रहे हैं।टिकट की कीमत में बड़ा अंतररिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सबसे महंगे और सबसे सस्ते टिकटों की कीमत में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। प्रीव्यू शो के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 2,900 रुपये रखी गई है, जिसमें दर्शकों को इनोक्स मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर वाली प्रीमियम सीट दी जाएगी। दूसरी ओर दक्षिण भारत में टिकटों की कीमत काफी कम रखी गई है। इजीएस में पर्ल श्रेणी के लिए टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 59 रुपये बताई जा रही है।एडवांस बुकिंग में बिके लाखों टिकटट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्रीमियर शो के लिए भारत में अब तक 2,37,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही एडवांस बुकिंग से घरेलू स्तर पर करीब 13.75 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है, जबकि आरक्षित सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा लगभग 19.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।18 मार्च को होगा पेड प्रिव्यूनिर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म का पेड प्रिव्यू 18 मार्च को रखा गया है, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal