नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राज्यसभा में केंद्रीय बजट पर चल रही चर्चा पर राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने सुधार और काम का बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है।
संजय सेठ ने कहा कि जिस दौर में दुनिया के विभिन्न देश महंगाई की चुनौती का सामना कर रहे हैं उस दौरान भी भारत ने अपनी विकास की दर को बनाए रखा है। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने जो भी वादे किए उसे पूरा करने का काम किया है। यह बजट सुधारों पर केंद्रित है। इसमें गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाओं और सभी वर्गों के लिए प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में विपक्ष द्वारा किसानों और अनुसूचित जाति/जनजाति की उपेक्षा का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन सच यह है कि यह बजट समावेशी है और हर जरूरतमंद वर्ग को ध्यान में रखा गया है। कृषि, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं पर सरकार का फोकस बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाएँ देश को मजबूत बना रही हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal