Saturday , September 21 2024

फीनिक्स पलासियो : आयोजित हुई रोमांटिक ख्यालों की एक शाम, एन इवनिंग विद रविंदर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो ने अपने लग्जरी रेस्टोरेंट एट में ‘एन इवनिंग विद रविंदर’ का आयोजन किया। इस इवेंट में मशहूर रोमांस लेखक रविंदर सिंह शामिल हुए, जिन्होंने अपने प्यार और दिल टूटने की कहानियों को उपस्थित दर्शकों के साथ साझा किया। 11 बेस्टसेलर और 3.5 मिलियन से अधिक प्रतियों की बिक्री के साथ, रविंदर सिंह रिश्तों की नब्ज समझने और पकड़ने में माहिर हैं। उनका यही हुनर उन्हें साहित्यिक दुनिया में सबकी पसंदीदा शख्सियत बनाता है।

रविंदर सिंह की उपस्थिति मुख्य आकर्षण थी। उन्होंने अपने व्यक्तिगत किस्सों और काम की झलकियां पेश करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इंसानों की सबसे शक्तिशाली भावना – प्यार – पर चर्चा करने के लिए मेहमानों को आमंत्रित भी किया। एट के शांत और रोमांटिक माहौल ने इन गहन चर्चाओं को यादगार बना दिया।

जैसे-जैसे उपस्थित मेहमान रविंदर सिंह की शब्दों की दुनिया में डूबते गए, एट का माहौल जादू को और बढ़ाता गया। रेस्टोरेंट के माहौल और लजीज व्यंजनों ने शाम की थीम में स्वाद का तड़का लगाया।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने इस आयोजन की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “फीनिक्स पलासियो में रविंदर सिंह की मेजबानी करना हमारे लिए एक सम्मान की बात थी। एट का अनोखा माहौल शाम के मूड के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था, जिससे मेहमान दिलचस्प बातचीत की गहराइयों में खुद को पूरी तरह खो बैठे। हम बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह इवेंट इसका एक शानदार उदाहरण था।”