Friday , September 20 2024

भारत हस्तशिल्प महोत्सव : प्रभु श्रीराम को समर्पित रही दूसरी शाम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आशियाना में चल रहा भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 पवित्र अयोध्या धाम में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भगवान राम को समर्पित रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णानंद राय द्वारा भगवान राम पर प्रस्तुत भजन के साथ हुई। राइजिंग डांस अकैडमी ने राम कथा एवं महाभारत का बहुत ही सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। महाभारत कथा अखिल, ध्रुव शुक्ल एवं राम कथा वैष्णवी, श्रद्धा, स्तुति ने प्रस्तुत किया।

कलाकारों ने ‘सजा दो घर को गुलशन सा’, ‘राम आएंगे, नगरी हो अयोध्या सी’, ‘सांसों की माला’ सहित अन्य भजनों को प्रस्तुत कर माहौल राममय कर दिया।

श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज से प्रियांशी, आर्यन सिंह एवं अंजली सिंह ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी। हर्षित पाठक ने ‘ मेरे घर राम आए हैं’ और रजनी ने ‘लगन तुमसे लगा बैठी’ प्रस्तुत किया।