Thursday , September 19 2024

यूपी महोत्सव : जय श्रीराम के उदघोष संग गूंजा अवध में राम आये हैं

रामायण की प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया : एनबी सिंह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव के छठे दिन सांस्कृतिक पंडाल राममय हो गया। शुक्रवार को सम्पूर्ण श्रीराम कथा नृत्य नाटिका के रुप में मंच पर उतरी। वहीं रामराज्य और लोकतंत्र विषयक विमर्श में वर्तमान व रामायणकालीन सामाजिक ताने-बाने पर सार्थक चर्चा हुई। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित लोक विमर्श के द्वितीय दिवस वक्ताओं ने गांधी के सर्वोदय, दीनदयाल के अंत्योदय के मूल में रामराज्य की प्रेरणा बतायी गयी। विमर्श में वरिष्ठ साहित्यकार डा. करुणा पाण्डेय, ज्योति काला, डा. राधा बिष्ट, इतिहासविद् डा. संगीता शुक्ला ने अपनी बात रखी।

आयोजन का शुभारंभ एकश्लोकी रामायण से हुआ। नृत्य गुरु निवेदिता भट्टाचार्य और संगीत गुरु अंतरा के निर्देशन में 27 कलाकारों ने अवध में राम आये हैं नामक नृत्य नाटिका में सम्पूर्ण रामायण को मंच पर उतारा। कलाकारों में सौम्या गोयल, सोनिया धर्मपाल, शिल्पी साहू, सुमन मिश्रा, नेहा प्रजापति, स्नेहा, किंजल, नव्या दवे, संस्कृति, मिहिका गांगुली, अविका गांगुली, शीर्षा अग्रवाल, अम्या सिंह, आद्रिका मिश्रा, अथर्व श्रीवास्तव, अव्युक्ता, कर्णिका सिंह, अनिष्का सर्राफ, गुनश्री आर, वानी सिन्हा, सीमा सर्राफ, विवान दवे, शिवान, सम्यक, शिनॉय सम्मिलित रहे। 

मंच पर जादूगर सुरेश कुमार ने जादू के हैरतअंगेज करतब दिखाए वहीं बंगाल का काला जादू की प्रस्तुति भी हुई। युवा मैजिशियन एवं माइंड रीडर मोहम्मद तुसी ने एक दर्शक की जेब में रखे नोट का नंबर तथा एक दर्शक द्वारा बनाये गये चित्र की पर्ची निकाली। कार्यक्रम में लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव सुधा द्विवेदी, नीलम वर्मा, नरेश गुप्ता, शम्भू शरण वर्मा, हर्षित, कौस्तुभ सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने नृत्य नाटिका के सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं संगीत भवन एकेडमी की टीम को प्रतीकात्मक राम मंदिर का मॉडल प्रदान किया। महोत्सव की छठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एनबी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

नृत्यांगना डांस इंस्टीट्यूट की अनुपमा श्रीवास्तव एवं भानवी श्रीवास्तव द्वारा नृत्य कार्यक्रम निर्देशित किया गया। गणेश वंदना, भरतनाट्यम, कथक होली डांस, नाग पीकॉक डांस, पहाड़ी डांस, बॉलीवुड डांस, सालसा, मछुवारा डांस, राजस्थानी, लखनऊ डांस तथा सोलो डांस का निर्देशन नकुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सभी कलाकारों के द्वारा बहुत ही रोमांचक एवं मोहक अंदाज में प्रस्तुति दी गई। जिसमें प्रियंका लाल, चंद्र निहारिका, रिया, काव्य भार्गव, तारा, नविषा, समृद्धि ,पीहू, आदि श्रीवास्तव, राधिका मित्त, आर्य सिंह, प्रगति तिवारी ने भाग लिया। महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।