Thursday , September 19 2024

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल : नए संरक्षक मंडल और संचालक मंडल की घोषणा

उन्नत हो उद्योग व्यापार यही होगा संकल्प – संदीप बंसल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल संगठन की कार्यशैलियों को पूर्ण रूपेण परिवर्तित करते हुए अब व्यापारी स्वस्थ रहें, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, भ्रष्टाचार मुक्त व्यापार करें, स्वच्छता से परिपूर्ण बाजार रहे और उद्योग व व्यापार उत्तरोत्तर वृद्धि करें। ताकि देश और प्रदेश निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़े इस संकल्प के साथ भविष्य में कार्य करेंगे। यह निर्णय बुधवार को संगठन के मुख्य संरक्षक मंडल एवं मुख्य संचालक मंडल की बैठक में लिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहाकि समय परिवर्तन का है, हमें व्यापारी संगठनों की कार्यशैली को पूर्णता बदलना होगा। इसलिए संगठन के ढांचे को भी परिवर्तित करते हुए लखनऊ में समाजसेवी व्यापारी एवं उद्यमी प्रतिनिधियों को मुख्य संरक्षक बनाया जा रहा है। एक प्रमुख संचालक मंडल कोर कमेटी भी बनाई जा रही है। जिसके नेतृत्व में लखनऊ में एक संचालक मंडल और प्रमुख पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। जो व्यापारियों के सम्मान के साथ-साथ उनके स्वस्थ रहने स्वच्छता पूर्ण भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण तैयार करने को दिशा निर्देश देंगे। जिससे उद्योग और व्यापार उत्तरोत्तर गति से वृद्धि कर सके और देश प्रदेश के विकास के लिए अधिक राजस्व एकत्र हो सके।

लखनऊ के प्रमुख संरक्षक मंडल में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई बीआर हुंडई के स्वामी एवं अग्रवाल सभा अग्रवाल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रमुख समाज सेवी एवं पूर्व में लोहा व्यवसाई रहे शिव शंकर अवस्थी, स्टेलियन होंडा के स्वामी महेंद्र अग्रवाल, एयरटेल सिम कंपनी के स्वामी संजीव अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर नेता सुरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र टंडन बिल्लू , प्रमुख चिकित्सक डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. दीपक अग्रवाल, पीओ सिटी स्वामी सौरभ गर्ग, भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गैस एजेंसी से प्रमोद बंसल, कपड़ा व्यवसाय से प्रमोद गर्ग, राकेश खन्ना, इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय नाका से रमेश तेजवानी, होटल व्यवसाय से मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता श्याम परिवार, फर्नीचर से विक्की लखमानी, रबड़ उद्योग से गगन जैन, अमित भदौरिया प्रमुख है।

लखनऊ के मुख्य संचालक मंडल में उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमुख लोहा व्यवसाई रिपन कंसल, सराफा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, उद्योग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रभारी और आईआईए के मंडल अध्यक्ष राजीव बंसल, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री शुभम मौर्य शामिल किए गए हैं।

बैठक में लखनऊ में नए पदों का सृजन करते हुए पांच महामंत्री पांच विधानसभा वार क्षेत्र से बनाए गए। जिसमें उत्तर क्षेत्र से राजीव कक्कड़ पूरब से राजीव अरोड़ा, मध्य से संजय रस्तोगी, पश्चिम से दीपेश गुप्ता और कैंट से हरीश मलानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा जिला अध्यक्ष के पद पर उतरेठिया क्षेत्र से ललित सक्सेना को चुना गया। संगठन की मुख्य इकाई के जिलाध्यक्ष के पद पर सरोजनी नगर क्षेत्र से संजय गुप्ता को चुना गया। बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता व महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता जैस्वाल भी उपस्थित थीं।