Wednesday , October 28 2026

AKTU : पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण 14 तक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के बी टेक पाठ्यक्रम सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि को 14 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पंजीकरण की लास्ट डेट 5 अगस्त को समाप्त हो रही थी। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में और समन्वयक प्रोफेसर अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। अब 14 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करना और डॉक्यूमेंट अपलोड होगा। वही सीट एलॉटमेंट चॉइस लॉकिंग आदि कार्यक्रम जल्द ही घोषित होंगे।