Thursday , September 19 2024

सीएम योगी के जन्मदिन पर अवैद्यनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने वितरित किया फल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिवस के मौके पर महन्त अवैद्यनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को हनुमान सेतु मन्दिर और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में फल वितरण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक विजय विक्रम सिंह, सदस्य पूर्वान्चल विकास बोर्ड, मुख्य ट्रस्टी गौरव वर्मा, ट्रस्टी मोहित मिश्रा, महासचिव रेणु शर्मा, उपाध्यक्ष सूरज साहू, प्रदीप पांड्या, सचिन, प्रदीप सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव वर्मा सहित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनायें दी और लम्बी उम्र की कामना की।