Thursday , September 10 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेशवासियों को दी आम्बेडकर जयंती की बधाई

लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने भारत को एकता और समानता के सूत्र में बांधने वाला सबसे बड़ा ग्रंथ, संविधान दिया। जिस पर चलकर आज देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान ने देश वासियों को समानता का अधिकार और बराबरी का दर्जा प्रदान किया। उनकी जयंती पर हम संविधान की रक्षा और संविधान के पालन का संकल्प का स्मरण करें यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।