लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद जौनपुर से श्रीमती सीमा चौहान, श्रेयांश सिंह चौहान, तथा जनपद कन्नौज से अमोल दीक्षित, अमन मिश्रा, आशुतोष ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, राजेश सिंह काली, डॉ. सुधा मिश्रा, समीर श्रीवास्तवआदि ने आभार व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal