लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रंग बिरंगे कपड़ों में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर प्रकृति का हर रंग, हर स्वर को अपने महमोहक अंदाज में प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। मौका था महानगर स्थित माउंट कार्मल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का। डिवाइन सिम्फनी थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बताया कि प्रकृति का हर रंग, हर स्वर और हर जीव एक मधुर संगीत रचता है। विविधता में छिपी यही सुंदरता, एकता और सामंजस्य का संदेश देती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवरेन फादर डॉ. जॉन एलविन डायस ओएफएम कैपुचिन ने किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रिसिंपल सिस्टर रश्मिता एसी मौजूद रही।
वार्षिकोत्सव में कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, मनमोहक नृत्य और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कॉलेज की प्रिसिंपल सिस्टर रश्मिता एसी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal