लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को मान्यवर कांशीराम सांस्कृतिक स्थल, स्मृति उपवन, आशियाना स्थित बंगला बाजार में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मां गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गंगा आरती एवं भव्य समारोह के बीच किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव 3 जनवरी 2027 तक चलेगा।

महोत्सव का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रोत्साहित करने के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है। इसके माध्यम से देश की समृद्ध लोककलाओं, लोक संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प को संरक्षण देने के साथ शिल्पकारों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ओपी श्रीवास्तव, राकेश प्रताप सिंह, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार रावत मौजूद रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेविका नम्रता पाठक, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी रामेश्वर सिंह, भाजपा लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित टंडन सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महिला मोर्चा अवध की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह, दूरदर्शन लखनऊ के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्रा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अजय त्रिपाठी मुन्ना, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जीएन शुक्ला चच्चू, ड्रीम्स वर्ल्ड ग्रुप के कमांडर मनीष वर्मा, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश बहादुर सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी आरके चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा, निलांश ग्रुप के निदेशक संतोष श्रीवास्तव, एडवोकेट बृजभान सिंह भानु, पुष्कर शुक्ला, प्रदीप सिंह बब्बू, शिवशरण सिंह अहिरवार, संजय कश्यप, धीरू पांडे, प्रभुनाथ राय, समीर शेख, भरत सिंह, सर्वेश अस्थाना, रमाशंकर त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह शंकरी, राजकुमार सिंह चौहान, सुधाकर त्रिपाठी, राजीव मिश्रा एवं बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार, हस्तकला निर्माता और व्यापारी अपने उत्पादों एवं पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन करेंगे। यहां भारतीय हस्तशिल्प, लोककला, संस्कृति और परंपराओं की विविधता देखने को मिलेगी। आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन से स्थानीय कारीगरों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकारों को भी अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और कारोबार को विस्तार देने का अवसर मिलेगा।
महोत्सव के आयोजक अरुण प्रताप सिंह, गुंजन वर्मा ने अतिथियों, कलाकारों, शिल्पकारों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता को एक मंच पर लाने का प्रयास है। उन्होंने आमजन से महोत्सव में पहुंचकर देश की कला एवं संस्कृति को करीब से देखने और शिल्पकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
इस अवसर पर महोत्सव के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली सिंह, रोली जायसवाल, शक्ति सिंह, प्रखर सिंह, रुद्र प्रताप बाजपेई, डॉ. दिनेश कुमार सहगल, स्वरूप तिवारी, मनोज सिंह चौहान, समीर शेख, विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal