लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंजाब नैशनल बैंक ने उत्सव के उल्लास को बढ़ाते हुए नवंबर 2026 के पूरे महीने के लिए अपने रिटेल क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विशेष ऑफ़र की एक रोमांचक श्रृंखला की घोषणा की है। ये विशेष उत्सव ऑफ़र ग्राहकों को खरीदारी, ट्रैवल, डाइनिंग, मनोरंजन और कई दैनिक व्यय श्रेणियों में आकर्षक छूट, तत्काल बचत और कैशबैक प्रदान करके ग्राहकों के उत्सवों को अधिक लाभप्रद बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।

पीएनबी के ग्राहक प्रमुख ब्रांडों अमेज़न, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, जियो, वीवो, मेकमायट्रिप, गोआइबीबो, ईज़मायट्रिप, पेटीएम, क्लियरट्रिप, फर्स्टक्राई, पीवीआर, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो सहित प्रमुख ब्रांडों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं।
उत्सव की खरीदारी और यात्रा बुकिंग से लेकर डाइनिंग और मनोरंजन तक, ये ऑफ़र ग्राहकों को परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए अपनी बचत को अधिकतम करने के कई अवसर प्रदान करते हैं। बैंक रोज़मर्रा की खरीदारी और पात्र डिजिटल लेन-देन पर भी अतिरिक्त लाभ दे रहा है, जिससे उत्सव के खर्च अधिक लाभप्रद बन जाता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal