श्री विजयपुरम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डा. दिनेश शर्मा ने श्री विजयपुरम में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती, पुलिस महानिदेशक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा समस्त विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके पश्चात सचिव, उपराज्यपाल सचिवालय ने लोक निवास में विशेष सचिव, विशेष कार्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न दिशा-निर्देशों के अनुपालन को निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही आगामी ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तैयारियों को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों में कार्यों का वितरण किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal