गुरूग्राम (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड ने ‘Intelligence That Moves’ की सोच के साथ तैयार इंटेलीजेंट यूटिलिटी व्हीकल Hyundai BAYON को 9,99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। आधुनिक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई BAYON इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की अलग-अलग तरह की जरूरतों को साथ जोड़ती है। यह एसयूवी भविष्य के लिए तैयार कनेक्टिविटी, एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम, प्रीमियम कम्फर्ट और दमदार परफॉर्मेंस के माध्यम से एक इंटेलिजेंट मोबिलिटी एक्सपीरियंस देती है।
लॉन्चिंग के मौके पर ह्युंडाई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ तरुण गर्ग ने कहा, “Hyundai BAYON की लॉन्चिंग भारत में ह्यूंडाई के अगले गोल्डन प्रोडक्ट साइकिल की शुरुआत है। BAYON सिर्फ एक नई SUV नहीं है; यह भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप इंटेलिजेंट और फ्यूचर रेडी मोबिलिटी सॉल्युशन देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ‘Intelligence That Moves’ की सोच पर बनी BAYON सार्थक इनोवेशन, एडवांस्ड सेफ्टी, सहज तकनीक और आधुनिक डिजाइन को इस तरह जोड़ती है कि रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर हो।”
उन्होंने कहा, “इन-बिल्ट जनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट और Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS वाली एच एम आई एल की पहली SUV के रूप में BAYON इंटेलिजेंट मोबिलिटी के लिए नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है। भारत में तैयार की गई Hyundai BAYON को दुनिया के 50 से अधिक बाजारों में निर्यात भी किया जाएगा। इससे Hyundai के लिए रणनीतिक विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका मजबूत होगी। हमें विश्वास है कि BAYON इनोवेशन में ह्युंडाई की अग्रणी स्थिति को मजबूत करेगी और अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वाले ग्राहकों की पसंद बनेगी।”
Hyundai BAYON को ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले पांच स्तंभों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। ये स्तंभ- INTELLIGENCE ON, SAFETY ON, COMFORT ON, PERFORMANCE ON और STYLE ON हैं। इनके साथ Hyundai BAYON सहज और कनेक्टेड मोबिलिटी एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार की गई है, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप है।
INTELLIGENCE ON के माध्यम से AI, कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधाओं को Hyundai BAYON के ऑनरशिप एक्सपीरियंस के केंद्र में रखा गया है।
एचएमआईएल का पहला जनरेटिव एआई वॉइस असिस्टेंट, जिसमें Perplexity की इंटेलिजेंस और SoundHound AI द्वारा संचालित वॉइस एआई है, जो ग्राहकों को अपने व्हीकल से सहज और स्वाभाविक तरीके से बातचीत करने का मौका देता है। यह सिस्टम ट्रैवल प्लानिंग, मौसम, होटल, रेस्टोरेंट, समाचार और खेल जैसे विषयों पर रियल-टाइम जानकारी और इंटेलिजेंट असिस्टेंस दे सकता है, जिससे ग्राहक और उनके व्हीकल के बीच की बातचीत ज्यादा सहज हो जाती है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal