लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बाल निकुंज इंटर कॉलेज मोहिबुल्लापुर में ईएसआईसी हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. शालिनी (प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक) और डॉ. राकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी सचिन मौर्य, सौरभ, सुमन और मनोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, उपप्रधानाचार्य अनीता मौर्य, इंचार्ज रीना पांडेय, अंशु मिश्रा और एकता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal