Monday , October 12 2026

बजाज ऑटो का फेस्टिव धमाका, पल्सर के चुनिंदा मॉडल्स पर शानदार ऑफर

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बजाज ऑटो लिमिटेड ने पल्सर रेंज के लिए त्योहारी ऑफर की घोषणा की है। चुनिंदा मॉडल्स पर 12,000 तक का फायदा मिल रहा है। सीमित अवधि का यह ऑफर अब उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को इस त्योहारी सीजन में पल्सर रेंज में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा।

त्योहारी ऑफर पर बजाज ऑटोलिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर, सारंग कानडे ने कहा, “पल्सर हमेशा से परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग की पहचान रही है और नई पीढ़ी के राइडर्स की बढ़ती उम्मीदों के साथ लगातार आगे बढ़ी है। आज पल्सर रेंज इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस से पूरी तरह लैस है। हाल ही में पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर एन160 एसएस और पल्सर एनएस400जेड में किए गए अपग्रेड्स के साथ अब ज्यादा राइडर्स इसका अनुभव ले सकते हैं। इस त्योहारी सीजन में हमारा ऑफर ग्राहकों को नई पल्सर में अपग्रेड करने और परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी तथा बेबाक अंदाज के इस खास मेल का अनुभव लेने का मौका देता है।”

उन्होंने कहा, “पल्सर रेंज अब इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और सेगमेंट-बेस्ट फीचर्स के साथ सबसे ज्यादा फीचर्स वाली स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल रेंज है। हाल ही में पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर एन160एस/एसएस और एनएस400जेड को अपग्रेड किया गया है। रेंज की हर मोटरसाइकिल में नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं। ओरिजिनल पल्सर यानी पल्सर 125 और पल्सर 150 अब गूगल मैप्स के साथ 5-इंच टीएफटी कंसोल से लैस हैं। इनमें बिल्कुल नया इंजन, गियरबॉक्स, फ्रेम और मोनो-शॉक सस्पेंशन भी दिया गया है। इनमें राइड मोड्स और क्रॉल टेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।”