लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-04 की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग से संबंधित छमाही रिपोर्ट के आधार पर 45 सदस्य कार्यालयों के मूल्यांकन करने के उपरांत इस दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को रेखांकित करते हुए दिया गया। इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से संजय कुमार वर्मा तथा लकी सिंह (कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal