लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आर.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, बीकेटी में नवप्रवेशित स्टूडेंट्स के स्वागत में फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी नए विद्यार्थियों का आर.आर. परिवार में हार्दिक स्वागत है। मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आप जीवन में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और अपने माता-पिता तथा संस्थान का नाम रोशन करें।”

विशिष्ट अतिथि ओजस कवि योगेश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरे मनोयोग से उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, मिमिक्री तथा आकर्षक फैशन शो जैसी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

फैशन शो में सर्वश्रेष्ठ वॉक पुरुष विमर्श अस्थाना, सर्वश्रेष्ठ वॉक महिला यामिनी भट्ट, सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरुष राजन सिंह, सर्वश्रेष्ठ परिधान महिला अपूर्वा पांडेय, मिस्टर फ्रेशर हिमांशु तिवारी एवं मिस फ्रेशर खुशी यादव चुने गए।


इस अवसर पर संस्थान के सचिव चित्रांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी आने वाले समय में परिश्रम और लगन से सफलता के नए आयाम स्थापित करें। इस मौके पर संस्थान के डीन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, प्रथम वर्ष के समन्वयक, सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसके पश्चात मयंक एवं उनकी टीम के अंतरराष्ट्रीय बैंड NEPTUNE (नेप्चून) द्वारा शानदार बैंड नाइट का आयोजन किया गया। बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में जोश और उत्साह भर दिया तथा सभी ने संगीत और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज के सांस्कृतिक समूह ‘तरंग’ द्वारा किया गया। तरंग के सदस्यों वंशिका श्रीवास्तव, शाश्वत, सौरभ, अक्षत, तारुषी, आदर्श, निधि द्विवेदी, श्रेया, सालेहा, ऋषु राज, वेदिका, आर्यन, दिव्यांश, शादाब, अमन, अपूर्व, सूर्यांश, दिव्यांश प्रजापति, सत्यम एवं अनुभव ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal