Sunday , October 4 2026

लखनऊ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा कर सेवा यात्रियों का किया भव्य स्वागत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनकी कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक निकाली जा रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा शनिवार को लक्ष्मण नगरी लखनऊ पहुंची। इस दौरान लखनऊ उत्तर, पूर्व और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

सबसे पहले यात्रा लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीतापुर रोड पर स्थित सेवा अस्पताल के पास पहुंची। जहाँ क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों को माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। यात्रा में करण सिंह राजपूत, हर्ष पटेल, मेहुल सिंह परिहार, महेश परमार और सत्यम शामिल थे।

इस मौके पर समाजसेविका बिंदु बोरा, उप्र सहकारी बैंक के चेयरमैन विवेक सिंह तोमर, पंकज बोरा, घनश्याम दास अग्रवाल, मनीष शुक्ला, अमित त्रिपाठी तथा संतोष सिंह, सतीश वर्मा, आकाश सिंह, डा. एसके गोपाल, रंजीत सिंह, प्रदीप शुक्ला, सौरभ तिवारी, दीपक लोधी, अंकुश बाजपेई, सत्यदेव सिंह, मान सिंह यादव, सुदर्शन कटियार, रमन निगम, संजय तिवारी, चंद्रशेखर गुप्ता, केके वर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट रहा। जहां महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पंकज सक्सेना, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, सीता नेगी, मणिकान्त शुक्ला, टी.आर. जोशी, शैलेन्द्र राय डब्बू तथा संत शरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद यात्रा लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची। जहां महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में उपविजेता रजनीश गुप्ता, टिंकू सोनकर, विनायक पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, राजेश चौधरी, सचिन वैश्य, अर्चना साहू, अपूर्व भार्गव तथा योगेन्द्र पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। जिसके पश्चात् सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर यात्रा वाराणसी की ओर बढ़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के संदर्भ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा सहित सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।