Thursday , October 1 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों ने लिया स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता में हिस्सा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को चिनहट ब्लॉक के पल्टन छावनी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिनहट ब्लॉक की मुख्य सेविका प्रीति द्विवेदी सहित 19 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियां और सहायिकाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पल्टन छावनी प्रथम, तृतीय और चतुर्थ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों की स्वास्थ्य एवं अन्य मानकों के आधार पर प्रतिभागिता कराई गई।

प्रतियोगिता में प्रकृति, सना और पुष्पेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओम, इनाया और इकरा द्वितीय तथा काशवी, अभय और शनाया तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं रेसिपी प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वादिष्ट  व्यंजन बनाये।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री प्रीता पांडेय, किरण तिवारी, दुर्गा पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।